फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Failure of arrest is an act of UP government: Sidhu

गिरफ्तारी न होना यूपी सरकार की कारगुजारी : सिद्धू

Sat, 09 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Failure of arrest is an act of UP government: Sidhu
लवप्रीत के घरवालों से बात करते सिद्धू।

आरोपी मंत्री और पुत्र को बचा रही है यूपी सरकार
विज्ञापन

आरोपियों की बजाए सांत्वना देने वालों को किया जा रहा गिरफ्तार

पलिया/मझगईं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के लोक निर्माण विभाग मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने तिकुनिया कांड के मृतक चौखड़ा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
परिजन से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने की लड़ाई में भी आगे रहेंगे। चाहे कानूनी लड़ाई हो उसमें भी वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। सभी किसानों को न्याय दिलाया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश सरकार के अब तक की गई कार्रवाईयों पर सवाल उठाए हैं। यूपी सरकार व पुलिस का रवैया लोकतंत्र के हिसाब से ठीक नहीं है। वह 36 घंटे से यहां पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनको रोका जा रहा है, सच्चाई की आवाज को दबाया जा रहा है। हम यहां धारा 144 का पालन करते हुए आ रहे थे और पांच लोग ही आना चाहते थे, लेकिन इसके बाद भी ज्यादा रोका गया।
विज्ञापन

प्रदेश की यूपी सरकार में जिस तरह से तिकुनिया में किसानों पर गाड़ी चढ़ाई गई है, इसको देखकर जनरल डायर के शासन की याद दिलाता है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले किसानों को न रोक पाने से अब इन्होंने कुचलने का काम शुरू कर दिया है। जो कमेटी सरकार की तरफ से गठित की गई है वह भी किस तरीके से निष्पक्ष जांच करेगी, इसका भी अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू से फफक-फफककर रो पड़े लवप्रीत के माता-पिता

नवजोत सिंह सिद्धू जब मृतक लवप्रीत के पिता सतनाम सिंह और उनकी माता से मिले तो मृतक के माता-पिता सिद्धू से लिपटकर फफक-फफककर रो पड़े। उनको भावुक देखकर नवजोत सिंह के भी आंसू छलक उठे। उन्होंने सांत्वना देते हुए अपने को भी उनका ही बेटा समझने की बात कही।
जिले के कांग्रेसी पहले से ही रहे तैयार
नवजोत सिंह सिद्धू के आने से पहले ही जिले के भारी संख्या में कांग्रेसियों ने चौखड़ा फार्म में डेरा डाल दिया। सुबह से ही आने की मिल रही सुगबुगाहट के बीच ज्यादातर कांग्रेसी नेता सुबह से ही तैनात दिखाई दिए। जिसके चलते भारी संख्या में वाहनों की भी भीड़ का तांता लगा रहा।

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर

चौखड़ा में लगातार लवप्रीत के परिजन को सांत्वना देने आ रहे नामी-गिरामी हस्तियों के चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस प्रशासन की पैनी नजर गड़ी रही। खुद डीएम अरविंद चौरसिया और एसपी विजय ढुल के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए और सुबह से ही चौखड़ा फार्म में आने वालों की खबर लेते रहे। देर शाम को सिद्धू का कार्यक्रम निपटने के बाद यहां से उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed