फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Faces lit up when they got a chance to vote sitting at home

Lakhimpur Kheri News: घर बैठे मतदान का मौका मिला तो खिले चेहरे

Tue, 07 May 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up when they got a chance to vote sitting at home
गोला की पंजाबी कॉलोनी में अपने घर पर मतपेटी में बैलेट डालतीं सरोज भसीन  संवाद
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां घर-घर पहुंचीं, तो उनके चेहरे खिल गए। मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग की इस व्यवस्था पर खुशी जताई।
विज्ञापन

लोकसभा सीट खीरी और धौरहरा के लिए 13 मई तो मतदान होना है। निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था के अनुसार दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिली है। मतदान कार्मिक फार्म 12 डी भरने वाले खीरी और धौरहरा लोकसभा के 551 मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान करा रहे हैं। इस श्रेणी के मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए सोमवार को करीब 45 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई है। कार्मिकों के साथ पुलिस बल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
गोला : 31 मतदाता करेंगे डालेंगे घर बैठे वोट

गोला गोकर्णनाथ। गोला विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 33 मतदाता हैं। इनमें ब्लॉक कुंभी में 10, बिजुआ में 10 और गोला के 11 मतदाता शामिल हैं। सह निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और तहसीलदार सुखबीर सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नफीस खां के नेतृत्व में ब्लॉक कुंभी, बलराम की अगुवाई में बिजुआ और प्रेम सिंह के नेतृत्व में गोला के लिए टीम गठित की है। सोमवार को पीठासीन अधिकारी मोहम्मद आरिफ हुसैन, राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह, आदित्य गौरव की टीम ने इस श्रेणी के मतदाताओं का मतदान कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गोला क्षेत्र के दो मतदाताओं का हो चुका निधन
राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि गोला क्षेत्र में इस श्रेणी के 13 मतदाता थे। इसमें दतेली निवासी भाग संख्या 250 के मतदाता मामूदन और रशीदा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया है। अन्य मतदाताओं से वोट डलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed