फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Extensive preparations were for board exam

बोर्ड परीक्षा के लिए हुईं व्यापक तैयारियां

Wed, 10 Feb 2016 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Extensive preparations were for board exam
जिले में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के लगभग 88,531 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। निगरानी के लिए इन्हें आठ जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 अप्रैल से शुरू होनी वाली बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल के 51,727 तथा इंटर के 36,804 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज के नौ सहायता प्राप्त 45 तथा वित्त विहीन के 93 कुल 147 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए जिले को आठ जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है इसमें जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 15 संवेदनशील तथा दो अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--
पाल्य के परीक्षा केंद्र पर नहीं बन सकेंगे कक्ष निरीक्षक
बोर्ड परीक्षा में शुचिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक कार्य के लिए लगाया जाए उनसे इस आशय का प्रमाणपत्र ले लिया जाए कि उनका कोई भी पाल्य परीक्षा केंद्र में परीक्षा नहीं दे रहा है। यदि ऐसे शिक्षकों को परीक्षा में लगाया जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कक्ष निरीक्षकों के बनेंगे परिचय पत्र
परीक्षा कक्ष में कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाए इसके लिए कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जिन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए उन्हें फोटो युक्त परिचय पत्र प्रदान किया जाए। इसमें उनका नाम विद्यालय का नाम और पढ़ाए जाने वाले विषय शैक्षणिक योग्यता आदि का पूरा विवरण अंकित किया जाए तथा परिचय पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग के जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी उनके परिचयपत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed