फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Express will go from Mailani to Gorakhpur after four days

Lakhimpur Kheri News: चार दिन बाद मैलानी से गोरखपुर जाएगी एक्सप्रेस

Fri, 05 Jul 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Express will go from Mailani to Gorakhpur after four days
मैलानी। चार दिनों से बंद चल रही मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन पांच जुलाई से फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा-बुढ़वल रेलखंड के तीसरी लाइन के परिप्रेक्ष्य में गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों के बीच प्री नॉन इंटरलॉकिंग, सीआरएस और स्पीड ट्रायल के चलते मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 30 जून से तीन जुलाई और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक बंद चल रहा था। तीन और चार जुलाई को एनई रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रणजीत सक्सेना ने इस रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल कर लिया है। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 15009 चार जुलाई को रात 10:20 बजे गोरखपुर से चलकर पांच जुलाई को 11:30 बजे मैलानी पहुंचेगी और शाम 6:05 बजे 15010 बनकर मैलानी से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। चार दिनों से बंद चल रही दोनों ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू हो जाने से इस मार्ग के यात्रियों को गंतव्य तक जाने में आसानी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed