फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Explosion in scrap heap in Nepal, two Indians injured

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में कबाड़ के ढेर में हुआ विस्फोट, दो भारतीय घायल

Mon, 30 Jan 2023 07:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Explosion in scrap heap in Nepal, two Indians injured
धनगढ़ी (नेपाल)। महेंद्रनगर में रविवार की रात कबाड़ के ढेर में विस्फोट होने से दो भारतीय घायल हो गए। एक को इलाज के लिए परिजन बरेली लेकर गए हैं, जबकि दूसरे भारतीय युवक का महेंद्रनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीमा से लगे कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह भंडारी ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड छह में स्थित एक कबाड़ की दुकान में लगे कबाड़ के ढेर में अचानक से विस्फोट हो गया। उस समय वहां कबाड़ एकत्र कर रहे बरेली निवासी दंते अंसारी और पीलीभीत निवासी नितेश कुमार विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्रनगर के महाकाली प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दंते अंसारी की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर बरेली गए हैं। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed