फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ex-servicemen appointed as pointsmen in Railways, two posted in Mailani

Lakhimpur Kheri News: रेलवे में पूर्व सैनिक बने पॉइंट्समैन, मैलानी में दो तैनात

Mon, 30 Mar 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen appointed as pointsmen in Railways, two posted in Mailani
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अब पूर्व सैनिक पॉइंट्समैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। पहले चरण में 45 पूर्व सैनिकों को विभिन्न स्टेशनों पर तैनात किया गया है, जिनमें दो की नियुक्ति मैलानी जंक्शन पर हुई है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की नियुक्ति को सुगम बनाने के लिए आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (एडब्ल्यूपीओ) के साथ 13 जनवरी, 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। चयनित कार्मिकों को रेलवे प्रशिक्षण केंद्र गोंडा में 30 दिन से अधिक अवधि का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें परिचालन से जुड़े सैद्धांतिक व व्यावहारिक दोनों पहलुओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद सफल कार्मिकों को विभिन्न स्टेशनों पर तैनात किया गया है। ये पॉइंट्समैन शंटिंग, लोड स्थिरीकरण, ट्रेन पायलटिंग और स्टेशन मास्टर को दैनिक संचालन में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों की अनुशासित कार्यशैली रेलवे संचालन को मजबूती देगी। इस पहल से परिचालन दक्षता और सुरक्षा दोनों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पूर्व सैनिकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर एडब्ल्यूपीओ और रेलवे के अधिकारियों ने आपसी समन्वय और पहल की सराहना की।

-----------
एडब्ल्यूपीओ के साथ समझौते के बाद मंडल में 45 पूर्व सैनिकों की नियुक्ति पॉइंट्समैन के रूप में की गई है। इनमें दो की तैनाती मैलानी जंक्शन पर हुई है, जिससे संचालन और सुरक्षा और मजबूत होगी।
-महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed