फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ex. cm akhilesh

नागरिकता कानून से देश को विभाजित करना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव

Thu, 19 Dec 2019 07:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
ex. cm akhilesh
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि काकोरी कांड के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह आदि ने देश के लिए अपना बलिदान देकर आजादी दिलाई थी। आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुसलमान सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने अपना योगदान किया। किंतु भाजपा नागरिकता संशोधन कानून लागू कर देश को एक बार फिर विभाजित करना चाहती है इसके लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन

नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रविप्रकाश वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा और मयंक जैन के विवाह समारोह आए में सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्राचीन काल से भारतवर्ष की वसुधैव कुटुंबकम की नीति रही है। वह नीति भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। हमारे देश में जब भी किसी ने शरण लेनी चाही तो हमेशा उसका स्वागत कर शरण दी गई, किंतु भाजपा सरकार इस नीति को समाप्त कर नागरिकता संशोधन कानून थोप रही है। इस कानून का विरोध करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। सरकार ने जीएसटी लागू की जिसके कारण पूरे देश का व्यापारी परेशान है। किसान हो या छात्र, सभी भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना वसूल कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। किसान को जेल भेजना इस सरकार का सबसे गलत निर्णय है। किसानों और व्यापारियों को चाहिए कि वे इस सरकार को हटाए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए। यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हमने जिस प्रकार पहले सुरक्षा प्राप्त करने के लिए 100 नंबर और दुर्घटना होने पर मदद के लिए 108 नंबर एंबुलेंस चलाई थी उसी प्रकार एंबुलेंस की तरह गाड़ियां चलाएंगे जो किसान के खेत से पराली लेकर जाएगी और किसान को उसका मूल्य भी देगी, इससे किसानों को जेल भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव से जब समस्याओं पर कोई आंदोलन न करने और इस वर्ष का ही नहीं पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान न होने पर कुछ बोलने को कहा गया तो वह टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed