Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   EVM demonstration center launched; voters gain awareness by casting demo votes

Lakhimpur Kheri News: ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ, डेमो वोट डालकर जागरूक हुए मतदाता

Sat, 21 Nov 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
EVM demonstration center launched; voters gain awareness by casting demo votes
पलियाकलां। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए पलिया तहसील परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई है। विधानसभा क्षेत्र 137 पलिया के इस प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन एसडीएम पुष्पक तोमर और तहसीलदार कमलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उद्घाटन पर तहसील कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और तहसील परिसर में आए आम नागरिकों ने डेमो ईवीएम मशीन के माध्यम से वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया कि बैलेट यूनिट पर नीला बटन दबाने के बाद वीवीपैट मशीन में 7 सेकंड तक उम्मीदवार की क्रम संख्या, नाम और चुनाव चिन्ह की पर्ची दिखाई देती है, जिससे मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकते हैं। इस संबंध में मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर तहसील में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह केंद्र स्थापित किया गया है, ताकि आमजन आसानी से मतदान प्रक्रिया सीख सकें।
विज्ञापन

वहीं, मास्टर ट्रेनर रविंदर जीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोटर का जागरूक होना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed