फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even the vigil of 16 armor cells is insufficient to stop smuggling

Lakhimpur Kheri News: 16 कवच सेल का पहरा भी तस्करी रोकने में नाकाफी

Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Even the vigil of 16 armor cells is insufficient to stop smuggling
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल एपीएफ और एसएसबी के अलावा 16 पुलिस कवच सेल निगरानी कर रहे हैं। इसके बावजूद सीमा से मादक पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के मुताबिक गत आर्थिक वर्ष संवत 2082/83 में करीब 7.33 करोड़ रुपये का तस्करी का सामान पकड़ा गया। मादक पदार्थ नियंत्रण अभियान में 619 लोगों को गिरफ्तार कर 30 किलो से अधिक चरस, 946 ग्राम ब्राउन शुगर, गांजा और 1642 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

धनगढ़ी स्थित जिला पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कैलाली जिले के एसपी नरेंद्र चंद ने बताया कि गत आर्थिक वर्ष संवत 2082/83 में पुलिस के अभियान के दौरान तस्करी कर लाया गया 7,32,93,356 रुपये का सामान पकड़ा गया। मादक पदार्थ नियंत्रण अभियान में 619 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 411 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि बाकी को सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 किलो से अधिक चरस, 946 ग्राम ब्राउन शुगर, गांजा और 1642 नशीली गोलियां बरामद कीं। एसपी ने बताया कि तस्करी और मादक पदार्थ नियंत्रण को लेकर जिले में सतर्कता के साथ अभियान अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed