फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even the picture of Chhoti Kashi Corridor is not clear in one and a half year

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ साल में छोटी काशी कॉरिडोर की तस्वीर तक साफ नहीं

Wed, 21 Feb 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Even the picture of Chhoti Kashi Corridor is not clear in one and a half year
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं सांसद अजय मिश्र टेनी ने प्रस्तावित छोटी काशी कॉरिडोर का निरीक्षण किया। हालांकि डेढ़ साल से चले निरीक्षण में अभी न तो नक्शा मुकम्मल है, न ही कोई बजट मुकम्मल हो पाया है। मंगलवार को भी यही स्थिति दिखी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला को छोटी काशी कॉरिडोर बनाने का एलान किया था। तब से करीब डेढ़ वर्ष पूरा होने को है। इस दौरान कमिश्नर, कई मंत्रियों से लेकर स्थानीय प्रशासन तक ने निरीक्षण सर्वे, पैमाइश की, लेकिन अभी तक कॉरिडोर को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रस्तावित कॉरिडोर का निरीक्षण किया। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, राजस्व कर्मियों एवं पर्यटन सूचना अधिकारी सूचित चौधरी ने कॉरिडोर का संभावित नक्शा तैयार किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और पर्यटन सूचना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव भेजा गया है। अभी नक्शा या कोई बजट पास नहीं हुआ है। पहले प्रस्ताव शासन स्तर से पास होगा, फिर बजट और उसके बाद टेंडर निकाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव से पहले काम शुरू होने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, राजेश शुक्ला, डॉ. प्रीति वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे।



ये काम होने हैं

राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 368, 364, 363, 369, 379 से 1.932 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) भूमि पर बनेगा कॉरिडोर। लाइट एंड साउंड से गोकर्ण तीर्थ सजाया जाएगा। तीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट लगाया जाएगा। बाउंड्री वॉल, फसाड लाइट, स्टोन पाथवे, प्रवेश द्वार, कैंटीन ब्लॉक, यात्री हाल, सीसीटीवी कैमरा से लैस कंट्रोल रूम, शौचालय, कॉरिडोर परिसर के मार्गों के चौड़ीकरण के साथ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
स्टेशन रोड से रहेगा कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग

स्टेशन रोड स्थित अंगद धर्मशाला को हटाकर जिला पंचायत की भूमि से होते हुए कॉरिडोर का प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed