{"_id":"64f4cbd0883d4d655f0d6ad9","slug":"even-if-the-road-is-cut-off-a-population-of-five-thousand-will-be-in-trouble-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5006-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रास्ता भी कट गया तो पांच हजार की आबादी होगी संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रास्ता भी कट गया तो पांच हजार की आबादी होगी संकट में
विज्ञापन
फूलबेहड़ मे नदी के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण
महेवागंज। दो दिन शांत रहने के बाद रविवार को शारदा नदी ने शंकरपुरवा, धोबियाना गांव की ओर फिर कटान शुरू कर दिया है। गांव का मुख्य रास्ता नदी की ठोकर से चंद कदम दूर है। ग्रामीणों में चिंता की बात यह कि रास्ता कटने से वह बाहर नही निकल सकेंगे। पलायन में भी दिक्कत होगी। ग्रामीणों का कहना है कि नदी यूं ही कटान कर आगे बढ़ती रही तो करीब पांच हजार की आबादी पर संकट आ जाएगा।
रविवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कटानस्थल पहुंचे और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया। उधर, अब तक कटान पीड़ितों की पीड़ा से बेखबर रहीं विधायक मंजू त्यागी को जब ग्रामीणों के प्रदर्शन करने की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बात की। दावा किया कि सोमवार को कुछ ग्रामीणों के साथ डीएम से मिलेंगी और उपाय निकाला जाएगा। फिलहाल विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और धरना समाप्त कर दिया।
नदी कटान कर रही है। इससे शंकरपुरवा, धोबियाना समेत कई गांव जद में आ सकते है। नदी गांव के रास्ते के बेहद करीब है। ग्रामीणों को समझाया गया है। सोमवार को डीएम से मिल कर ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाने को कहा जायेगा।
विज्ञापन
- मंजू त्यागी, विधायक श्रीनगर