फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after spending lakhs, facilities are not available in the parks

Lakhimpur Kheri News: लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिल पा रहीं पार्कों में सुविधाएं

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs, facilities are not available in the parks
आफिसर्स कालोनी के पार्क में टूटा झूला
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों के लिए नगर पालिका ने पार्कों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किये। हर बार सौंदर्यकरण कराया जाता है, लेकिन आज भी शहर के तमाम पार्कों में जाने वाले लोग सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई पार्कों में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने के पर्याप्त साधन। पार्कों से बेहतर साफ सफाई न होने की वजह से कूड़ा फैला हुआ दिखाई देता है। पार्कों में बच्चाें के खेलने के लिए लगाये झूले टूट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका करीब डेढ़ दर्जन के आस पास पार्कों की देखरेख करती है। पार्को में बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर साल लाखों रुपयों से सौन्दर्यीकरण और नये झूले आदि लगवाये जाते हैं लेकिन देखरेख के अभाव में पार्कोें की हालत बद से बदतर होती जा रही है। शहर के लोगों को पार्कों में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। कुछ पार्कों में झूले टूटे पाए गए, तो कहीं पर बैठने के लिए बनाई गई बेंच बदहाल मिली।
विज्ञापन


ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क में भी सुविधाओं का टोटा
शहर की आफिसर्स कॉलोनी में पार्क की स्थापना की गई थी। पार्क में किसी भी बाहरी बच्चे और लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता, लेकिन फिर भी यह पार्क बदहाली का शिकार है। पार्क में बैठने के लिए कुछ खास इंतजाम नहीं पाए गए, जबकि सड़क दुरुस्त होने का इंतजार कर रही है। शहरवासियों का कहना है कि जब ऑफिसर्स कॉलोनी के पार्क का यह हाल है, तो बाकी का क्या होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग पार्क में दुर्दशा को बयां करता टूटा झूला और बेंच
कंपनी बाग पार्क में वैसे तो हरियाली और वातावरण को बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह के पेड़ पौधे लगाए गए हैं, लेकिन पार्क में टूटी बेंच और टूटा इस खूबसूरती को चिढ़ा रहा है। हाल यह है कि पार्क में आने वाले बच्चे टूटा झूला देखकर वापस चले जाते हैं, जबकि लोग जमीन पर बैठ कर अपना वक्त गुजारते हैं।
आवास विकास पार्क के शौचालय में पड़ा रहता है ताला
बता दें कि आवास विकास के पार्क में भी तमाम तरह की अव्यवस्थाएं हैं। सुबह शाम पार्क तो खुलता है लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोगों को मोह भंग होता जा रहा है। यहां पर दो झूले टूटे हुए हैं। स्वीपर की तैनाती होने के बाद भी शौचालय में ताला पड़ा रहता है। पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाई गई लाइटें भी नाकाफी साबित हो रही हैं। कई सालों से सोलर पैनल खराब पड़ा है। लोगों को पीने के पानी की भी दिक्कतें हो रही हैं।



शहर के पार्कों में कुछ दिक्कत होने की सूचनाएं मिल रही हैं। आवास विकास के पार्क को हाल ही में पालिकाध्यक्ष ने शहीद स्मारक पार्क बनाकर सौन्दर्यीकरण कराया है। पार्क की छोटी-मोटी दिक्कतों को जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

आफिसर्स कालोनी के पार्क में टूटा झूला

आफिसर्स कालोनी के पार्क में टूटा झूला

आफिसर्स कालोनी के पार्क में टूटा झूला

आफिसर्स कालोनी के पार्क में टूटा झूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed