फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after four days, the family did not reach Khajuria

Lakhimpur Kheri News: चार दिन बाद भी परिजन नहीं पहुंचे खजुरिया

Wed, 03 Jul 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, the family did not reach Khajuria
संपूर्णानगर के खजुरिया में पुलिस व व्यापारियों से जानकारी लेते विधयक रोमी साहनी।
संपूर्णानगर। भानपुरी खजुरिया के हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार उर्फ बबलू सेठी का शव मिलने के बाद से ही पुलिस घटना के खुलासे में लगी है। पुलिस की दो टीमें इस हत्याकांड की वजह जानने के लिए प्रयासरत हैं। हालांकि पुलिस अब मृतक की पत्नी व परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक बबलू के अपनी पत्नी से संबंध ठीक नहीं थे।
विज्ञापन


शनिवार रात खजुरिया के हार्डवेयर व्यापारी कृष्ण कुमार का शव कपड़ों से बंधा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव सोनीपत भेज दिया था। जहां सोमवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक बबलू के रिश्तेदारों से जानकारी हुई कि चार दिन के बाद मृतक की पत्नी व अन्य परिजन खजुरिया पहुंचेंगे, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक परिजन खजुरिया नहीं पहुंचे। न ही किसी से जानकारी ही हासिल की है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस, व्यापारी के करीबियों से पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को जेल भेजने का दावा कर रही है।
विज्ञापन






विधायक ने जल्द से जल्द खुलासे की रखी मांग

खजुरिया में व्यापारी कृष्ण कुमार सेठी उर्फ बबलू सेठी की हत्याकांड की सूचना पर मंगलवार को खजुरिया पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने व्यापारियों एवं पुलिस से वार्ता की। साथ ही शीघ्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय, संपूर्णानगर थाना प्रभारी निराला तिवारी, गौरीफंटा कोतवाल अवधेश यादव से विधायक रोमी साहनी ने वार्ता की और उसके बाद मामले का खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed