फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even after 18 days, the driver of the medical college is still away from the police

Lakhimpur Kheri News: 18 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर मेडिकल कॉलेज का चालक

Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Even after 18 days, the driver of the medical college is still away from the police
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी के मामले में 18 दिन बाद भी आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। नोटिस तामील होने के बावजूद वह पूछताछ के लिए थाने नहीं पहुंचा। इस बीच डीएम अंजनी कुमार सिंह की गठित संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करीब 18 दिन पहले पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में सुरजीत वर्मा, रामजीवन, सुरेश कुमार, सर्वेश वर्मा, जितेंद्र और रामखिलावन ने आरोप लगाया था कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से मुलाकात के बाद उन्हें नौकरी दिलाने के लिए उनके चालक संदीप से मिलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने प्राचार्य की मौजूदगी में चालक को अपने दस्तावेज और तय रकम सौंपी थी। शिकायत के अनुसार, सुरजीत ने 70 हजार, रामजीवन ने 1.10 लाख, सुरेश कुमार ने 98 हजार, सर्वेश ने 30 हजार, जितेंद्र ने 2.80 लाख और रामखिलावन ने 50 हजार रुपये दिए। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर चालक टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने भी छह जुलाई को चालक संदीप के खिलाफ तहरीर देकर पूरे मामले की जिम्मेदारी उसी पर बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर और शिकायत के बावजूद 18 दिन बाद भी चालक का पुलिस के सामने पेश न होना जांच और कार्रवाई की गति पर सवाल खड़े कर रहा है।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर और एएसपी पूर्वी को शामिल करते हुए संयुक्त कमेटी गठित की गई है। एसडीएम संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि चालक संदीप को नोटिस देकर थाने पर हाजिर होने के लिए कहा गया है। यदि वह जल्द उपस्थित नहीं होता है तो पुलिस उसे लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed