फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Even a few trains are not running on time, increasing the problems of passengers

Lakhimpur Kheri News: गिनती की ट्रेनें भी समय से नहीं, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Even a few trains are not running on time, increasing the problems of passengers
मैलानी में खड़ी ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। मैलानी-गोमतीनगर मार्ग पर संचालित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी इन दिनों समय से नहीं चल पा रही हैं। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से तपती गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालगाड़ियों की क्रॉसिंग, फरधान और बांकेगंज में क्रॉसिंग न हो पाना और रेलपथ पर गिट्टी (बैलास्ट) डालने का कार्य इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। मंगलवार को मैलानी-बांकेगंज सेक्शन के बीच रेलपथ पर गिट्टी गिराने के कारण ट्रेन संख्या 55083 (मैलानी-डालीगंज पैसेंजर) को एक घंटा पुनर्निर्धारित करने के बाद करीब सवा दो घंटे देरी से अपराह्न 2:15 बजे मैलानी से रवाना किया गया। इसी दिन 55086 (गोमतीनगर-पीलीभीत) दो घंटे, 55084 (डालीगंज-मैलानी) डेढ़ घंटे और 55085 (पीलीभीत-डालीगंज) 29 मिनट देरी से मैलानी पहुंची।
विज्ञापन

55081 (मैलानी-सीतापुर) पांच घंटे 21 मिनट देरी से रवाना हुई, जबकि 55082 (सीतापुर-मैलानी) निर्धारित समय 21:10 बजे के बजाय चार घंटे 39 मिनट देरी से रात दो बजे पहुंची। 55088 (डालीगंज-मैलानी) भी एक घंटा 21 मिनट देरी से रात 01:06 बजे मैलानी पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ट्रेन संख्या 55084 (डालीगंज-मैलानी) निर्धारित समय 13:25 बजे के बजाय दो घंटे 50 मिनट देरी से 16:15 बजे पहुंची। 55086 (गोमतीनगर-पीलीभीत) निर्धारित समय 12:30 बजे के बजाय एक घंटे देरी से 13:28 बजे मैलानी पहुंची। 55083 (मैलानी-डालीगंज) निर्धारित समय 11:50 बजे के बजाय एक घंटा 40 मिनट देरी से 13:30 बजे रवाना हुई, जबकि 55081 (मैलानी-सीतापुर) निर्धारित समय 14:10 बजे के बजाय तीन घंटे चार मिनट देरी से 17:14 बजे रवाना हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed