फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Essential goods shops will open from nine in the morning to five in the evening

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

Mon, 10 May 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Essential goods shops will open from nine in the morning to five in the evening
पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, एलपीजी और राशन की दुकानों पर समय की पाबंदी लागू नहीं
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों को खोलने की नई गाइड लाइन की जारी
लखीमपुर खीरी। डीएम ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों को खोलने की नई गाइड लाइन जारी की है, जिसमें आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मछली, अंडे की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। किराना, खाद/ बीज की दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोली जाएंगी, जबकि पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, मेडिकल स्टोर्स, उचित दर विक्रेता की दुकानों के लिए समय की पाबंदी नहीं लगाई है, बल्कि ये दुकानें पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही खुलेंगी।
जनपद में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद काफी समय तक दुकानों की समय सारिणी निर्धारित नहीं हुई थी, जिससे दुकानदारों और पुलिस-प्रशासन के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद डीएम ने छह मई 2021 को दुकानों के खुलने के संबंध में आदेश जारी किया था, जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पूर्व की भांति सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी और यह भी कहा गया था कि रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू में सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बावजूद इसके दुकानों पर उमड़ रही भीड़ से कोरोना नियंत्रण के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आया। वहीं सहालग के चलते जिन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है वह दुकानें भी चोरी-छिपे खोली जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को भांपते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुन: दुकानों को खोलने की नई समय सारिणी जारी की है, जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इस दौरान दुकानों पर कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू में भी लग रहा साप्ताहिक बाजार
महेवागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गई गांवों में लगातार हो रही मौतों से जहां दहशत है, लेकिन साप्ताहिक बाजार पर कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है। खुलेआम कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन को मामले की जानकारी ही नहीं हैं। लोग बिना मास्क के बाजार में भीड़ लगाते देखे जा रहे हैं। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि बाजार लगने की सूचना नहीं मिली है। अगर जानकारी मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद

सड़क पर निकलने वालों के हुए ई-चालान
बांकेगंज। कोरोना कर्फ्यू में सोमवार को जहां मेन मार्केट में सन्नाटा रहा, वहीं अन्य इलाकों में काफी भीड़भाड़ रही। पुलिस ने वाहनों के निकलते ही उनके ई-चालान किए। इस दौरान चार बाइक सीज की गईं।
बांकेगंज कस्बा की मेन मार्केट, गोला-कुकरा रोड आदि पर कस्बा पुलिस सुबह से ही अलर्ट दिखी। सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों को रोककर पुलिस कर्मियों ने कारण पूछा। सही जवाब न मिलने पर वाहन सवारों के चालान काटे गए। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने पर 15 से अधिक चालान किए गए हैं और चार बाइकें सीज की गईं। पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। संवाद

लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कैलाली जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कैलाली जिले की ट्रैफिक पुलिस ने 1105 बाइक और वाहनों को पकड़कर जुर्माना वसूला। यहां बता दें कि नेपाल में कैलाली समेत 63 जिलों में लॉकडाउन चल रहा है। कैलाली के ट्रैफिक निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर बोहरा ने बताया कि धनगढ़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 1105 बाइक व अन्य वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है। संवाद

ऐसी लापरवाही से कैसे टूटेगी संक्रमण की चेन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार रोकने के लिए योगी सरकार ने कर्फ्यू लगाया। बावजूद इसके लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे है, जबकि इस तरह की लापरवाही लोगाें के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने आए बुुजुर्ग और 45 से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने की जल्दबाजी में सामाजिक दूरी का पालन करना तक भूल गए। न तो उन्हें अपना ख्याल रहा और न ही घर-परिवार वालों का। संक्रमण रोकने के लिए भले ही शासन की ओर से कर्फ्यू लगाया गया हो, मगर सोमवार को शहर की संकटा देवी रोड का नजारा आम दिनों जैसा था। लोगों की बेधड़क आवाजाही पूरे दिन जारी रही। यदि इसी तरह लोग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते रहे तो जिला प्रशासन की चेन तोड़ने की मंशा पर पानी फिरना तय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed