फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enrollment on the first day of the fourth stage 249

चौथे चरण के पहले दिन 249 नामांकन

Fri, 09 Oct 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 09 Oct 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Enrollment on the first day of the fourth stage 249
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन 16 सीटों के लिए प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य  पद के लिए 249 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने प्रत्याशियों से नामांकन प्राप्त किए। जबकि रमियाबेंहड़, निघासन और पलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन संबंधित ब्लाकों में नियुक्त रिटर्निंग आफीसरों ने प्राप्त किए। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होना है। इसी क्रम में रमियाबेंहड़, निघासन और पलिया ब्लाक में 1585 नामांकन हुआ।
विज्ञापन

चौथे चरण में पहले दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में राजीव गुप्ता, नगमा, अमनदीप समेत तमाम प्रत्याशी शामिल हैं। प्रत्याशियों ने अपने पर्चे सादगी से दाखिल किए लेकिन ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में उनके समर्थक नामांकन में शामिल होने आए थे। जो कलक्ट्रेट परिसर से बाहर ही रहे। इस दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य गेट, नामांकन स्थल और पिछले गेट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

नामांकन के बाद मनमाफिक निशान की इच्छा
चौथे चरण के पहले दिन के नामांकन के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थक चुनाव निशान को लेकर काफी चर्चा करते रहे। हर प्रत्याशी की मंशा थी कि उसे मनमाफिक और जल्द चुनाव निशान मिल जाए। ताकि कम समय में भी वह ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन
रमियाबेहड़ प्रथम............19
रमियाबेहड़ त्रिय............20
रमियाबेहड़ तृतीय..............13
रमियाबेहड़ चतुर्थ..............16
रमियाबेहड़ पंचम..............27
निघासन प्रथम................06
निघासन द्वितीय...............08
निघासन तृतीय................12
निघासन चतुर्थ................15
निघासन पंचम................17
निघासन षष्टम................17
पलिया प्रथम................17
पलिया द्वितीय...............09
पलिया तृतीय................16
पलिया चतुर्थ................17
पलिया पंचम................20
योग.............................249
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक वार नामांकन
ब्लाक                दाखिल नामांकन
रमियाबेहड़...............584
निघासन...................580
पलिया....................421
योग........................1585

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed