फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enjoy eco-tourism from March...see deer roaming around

Lakhimpur Kheri News: मार्च से उठाइए इको टूरिज्म का मजा... देखिए कुलांचे भरते हिरन

Mon, 29 Jan 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Enjoy eco-tourism from March...see deer roaming around
मोहम्मदी रेंज में टूरिस्ट सर्किट का निर्माणाधीन स्वागत द्धार।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के इतर अन्य जगहाें पर इको टूरिज्म विकास के लिए दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में बनाया गया टूरिस्ट सर्किट मार्च के अंत तक सैलानियों के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट में बनाए गए टूरिस्ट सर्किट को सजाने संवारने का काम चल रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए एक करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की है। इस धनराशि से स्वागत कक्ष, नेचर ट्रेल, शौचालय, हट और कैंटीन का निर्माण कराया जा रहा है। टूरिस्ट हट, शौचालय, स्वागत कक्ष और कैंटीन का निर्माण पूरा होने को है। इसके अलावा नेचर ट्रेल बनाने का काम शुरू हो गया है। जिसके मार्च तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में यह टूरिस्ट सर्किट बनाया गया है, वहां बड़ी संख्या में वन्यजीव मौजूद हैं। बाघों की दहाड़ और कुलांचे भरते हिरनों के झुंड सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जंगल का प्राकृतिक सौंदर्य भी दुधवा से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के जंगल भ्रमण के लिए जिप्सी की भी व्यवस्था की जाएगी। कैंटीन पर सैलानियों को दोपहर, रात्रि का रुचिकर भोजन और सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। स्वागत द्वार के निकट ही पर्यटन परिसर बनाया जा रहा है। जहां बनाए जा रहे टूरिस्ट हट में सैलानी रात्रि विश्राम करेंगे।

वर्जन
मोहम्मदी रेंज में बने टूरिस्ट सर्किट में तेजी से काम चल रहा है। 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया। मार्च के अंत तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।
- संजय बिस्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed