{"_id":"01db95c491aae8ba59926ebff29bb597","slug":"english-mediam-school-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों की परीक्षा हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों की परीक्षा हुई
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
जनपद के दो स्कूलों में नवीन शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए सोमवार को डायट में 10 शिक्षकाें ने परीक्षा दी, जिसके बाद साक्षात्कार भी लिया गया।
बीएसए ओपी राय के नेतृत्व में डायट के एक हाल में परिषदीय स्कूलों के 10 शिक्षकों की परीक्षा ली गई, जिसमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के बावत सवाल पूछे गए। करीब एक घंटे तक परीक्षा चली, जिसके बाद साक्षात्कार लिया गया। इसमें दो हेडमास्टर चयनित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चार-चार सहायक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सुआगाढ़ा और प्राथमिक विद्यालय राजापुर को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चयनित किया गया है। इनमें एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत अंग्रेजी माध्यम से की जाएगी।