{"_id":"583999e84f1c1bcc6713babf","slug":"engineers-and-builders-created-the-master-trainer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता और राज मिस्त्रियों को बनाया मास्टर ट्रेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंता और राज मिस्त्रियों को बनाया मास्टर ट्रेनर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में शौचालय निर्माण की गुणवत्ता पर दिया गया जोर
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए राज मिस्त्रियों को कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने ब्लाकों से आए जेई और राज मिस्त्रियों को तकनीकी मास्टर ट्रेनर के तौर पर ट्रेनिंग दी। प्रत्येक ब्लाक से दो जेई और दो मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो ब्लाकों पर कैंप लगाकर राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण देंगे।
विकास भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने किया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर/एई आरसी गुप्ता ने कहा कि शौचालय निर्माण में तकनीकी कमियों को दूर करना आवश्यक है, तभी शौचालय की उपयोगिता सार्थक होगी। उन्होंने ब्लाकों से आए जेई और मिस्त्रियों को मानक के अनुरूप निर्माण कराने के लिए आवश्यक जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान जेई उमराव सिंह यादव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को शौचालय निर्माण से जुड़े आवश्यक टिप्स भी दिए। जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने कहा कि निर्माण संबंधी समस्या होने पर तुरंत डीपीआरओ कार्यालय में सूचना दें, जिससे उसका शीघ्र निस्तारण कराया जा सके।