फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Energy Minister said- if the loss comes down to 15 percent then you will get 24 hours cheaper electricity

ऊर्जा मंत्री ने कहा-लाइन लॉस 15 प्रतिशत से नीचे आए तो मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister said- if the loss comes down to 15 percent then you will get 24 hours cheaper electricity
Energy Minister said- if the loss comes down to 15 percent then you will get 24 hours cheaper electricity
लखीमपुर खीरी। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों के हाई लाइन लॉस वाले शहरी व ग्रामीण उपकेंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने हाई लाइन लॉस वाले उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने के निर्देश दिए। सस्ती व निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लाइन लॉस को 15 प्रतिशत से नीचे लाने के निर्देश दिए तो इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। खीरी में 76 प्रतिशत लाइन लॉस होने के चलते यहां के उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने लखीमपुर के कालाआम और खीरी उपकेंद्रों की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने सभी उपभोक्ताओं को सही समय पर सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी चिह्नित उपकेंद्रों की लाइन लॉस को 15 प्रतिशत से नीचे लाने के निर्देश दिए, जिससे सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का संकल्प पूरा करने में आसानी हो। उन्होंने कहा-लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली चोरी पर रोक लगाना और समय पर बिल जमा करना बेहद जरूरी है। इसलिए यह संकल्प जन सहयोग से ही पूरा हो सकता है। इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर आमजन को प्रेरित किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ईमानदार उपभोक्ता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्हें सही बिल व समय पर बिल मिलें। अधिक बिल आने की शिकायतों को गंभीरता से देखकर उनका समाधान कराया जाए। उपभोक्ता को गलत बिल मिलता है, तो संबंधित क्षेत्र की बिलिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अधिकारियों को अपने पास सुरक्षित रखने के निर्देश दिए, ताकि उनसे सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया जा सके। ऊर्जा मंत्री ने 60 दिन के भीतर सभी चिह्नित किए गए फीडरों पर लाइन लॉस 15 से नीचे लाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed