Lakhimpur Kheri: शत्रु संपत्ति राज्य सरकार के नाम दर्ज, फिर भी दबंगों ने बो दी गेहूं की फसल
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर दबंगों ने गेहूं की फसल बो दी। इस पर हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने विरोध जताया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील के अमेठी गांव की 116 बीघा शत्रु संपत्ति जो पाकिस्तान गए खातेदार के नाम अंकित चल रही थी। चकबंदी अधिकारी ने उसे राज्य सरकार में निहित कर दिया था, लेकिन दबंगों ने उस जमीन पर अपना कब्जा जारी रखते हुए गेहूं की फसल बो दी। इस पर हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने बुधवार को कड़ी आपत्ति जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
धौरहरा तहसील के गांव अमेठी की गाटा संख्या 1495 रक्बा 4.0100 हेक्टेयर, गाटा संख्या 1940 रक्बा 2.2500 व गाटा संख्या 2055 रक्बा 3.1810 हेक्टेयर भूमि पाकिस्तान गए खातेदार सद्दीक अहमद निवासी धौरहरा वारिदहाल पाकिस्तान के नाम खतौनी में दर्ज थी। जिसे चकबंदी अधिकारी ने खारिज कर इस भूमि को राज्य सरकार के नाम दर्ज कर दिया है, लेकिन आदेश के बाद भी कस्बे के कमर अली आदि ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उस जमीन पर गेहूं की फसल भी बो दी है।
बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
इससे नाराज हिंदू संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए, शत्रु संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने एवं अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया उक्त भूमि से जल्द कब्जा हटवाया जाएगा। इस मौके पर रमेश रस्तोगी, रामनाथ गुप्ता, कन्हैया लाल वाजपेयी, सुशील कुमार कश्यप, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, अनुज, अनूप और अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.