{"_id":"67be03121933636cf807a08c","slug":"endangered-flying-squirrel-seen-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-140084-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दिखी विलुप्तप्राय उड़न गिलहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में दिखी विलुप्तप्राय उड़न गिलहरी
विज्ञापन
दुधवा में मिली विलुप्तप्राय उड़न गिलहरी। स्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा के जंगल में विलुप्तप्राय उड़न गिलहरी नजर आई है। सफेद पेट वाली यह गिलहरी पहली बार दिखाई पड़ने से इनके कुनबे में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ी है।
दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में रात्रि गश्त कर रही वनकर्मियों की टीम को जंगल के अंदर सफेद पेट की उड़न गिलहरी एक से दूसरे पेड़ पर उड़ान भरकर बैठती नजर आई। गश्ती टीम ने यह नजारा देखकर उन्होंने पेड़ पर बैठी उड़न गिलहरी की तस्वीर कैमरे में कैद कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि दक्षिण सोनारीपुर रेंज जंगल में गश्ती टीम को दिखी उड़न गिलहरी विलुप्त प्राय प्रजाति की है। यह शेड्यूल वन में शामिल है। विलुप्त प्राय उड़न गिलहरी के दुधवा के जंगल में दिखलाई पड़ने पर इनके कुनबे में इजाफा बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पेट पर सफेद रंग धारण किए और एक से दूसरे पेड़ पर उड़ान भरती दिखी उड़न गिलहरी के सुरक्षित प्राकृतवास और भोजन की व्यवस्था भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।