{"_id":"6a08417a98f73f007f02b842","slug":"encroachment-removed-on-dm-orders-in-lakhimpur-kheri-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: डीएम के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदार ने हाथ जोड़कर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: डीएम के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदार ने हाथ जोड़कर जताया आभार
Sat, 16 May 2026 03:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 03:36 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा में एक व्यक्ति ने दुकान के सामने अवैध कब्जा कर रखा था। दुकानदार ने डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम के आदेश पर शनिवार को अवैध कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने हाथ जोड़कर जताया आभार
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी की धौरहरा नगर पंचायत के मुख्य बाजार में चार साल से चले आ रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने शनिवार को हटवा दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि संतोष चौरसिया को नगर पंचायत द्वारा चार वर्ष पूर्व दुकान आवंटित की गई थी। आरोप है कि उनकी दुकान के सामने मुंशी राईन ने तखत डालकर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे दुकान संचालन में परेशानी हो रही थी। पीड़ित लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था।
विज्ञापन
मामला जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने नगर पंचायत ईओ गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर और नायब तहसीलदार बीरेंद्र यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के बाद संतोष चौरसिया ने प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन