फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encroachment removed at Gurdwara Kaudiyaala Ghat

Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट पर हटाया अतिक्रमण

Fri, 13 Feb 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed at Gurdwara Kaudiyaala Ghat
तिकुनिया कौड़ियाला गुरुद्वारा घाट पर घर और दुकान तोड़ रही जेसीबी।संवाद
तिकुनिया। मोतीपुर-कौड़ियाला मार्ग स्थित गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट के निकट सड़क किनारे लगी सब्जी, चाय और किराना की दुकानों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन

गांव जनकपुर बाबापुरवा निवासी ओम प्रकाश कश्यप, राज, बैजनाथ और संतोष ने बताया कि वे वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर जीवनयापन कर रहे थे। खेती की जमीन नदी में कट चुकी है और उनके पास अन्य कोई रोजगार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के मानक से हटकर घर और दुकान बनाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने उन्हें ढहा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दिव्यांश शाही और कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाते समय पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके नागर ने बताया कि सड़क किनारे रह रहे लोगों को चार बार नोटिस दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान तिकुनिया, बेलरायां और बेलापरसुआ तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed