फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encroached forest land re-occupied

अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर फिर कब्जा

Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Encroached forest land re-occupied
घटनास्थल पर मौजूद वन,पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज के नौरंगाबाद तापर में लंबे समय से अवैध कब्जे में चल रही आठ हेक्टेयर वन भूमि को आठ माह पहले वन विभाग ने खाली कराया था। जिस पर ग्रामीणों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सिंगाही थाना पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में डीएफओ ने डीएम को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज में नौरंगाबाद तापर में आठ हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था वे लंबे समय से इस भूमि पर खेतीबाड़ी करते चले आ रहे थे। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। कोर्ट से वन विभाग के पक्ष में फैसला आने के बाद डीटीआर बफरजोन की टीम ने राजस्व विभाग और पुलिस की मदद से इसे खाली कराया था। खाली कराई गई वन भूमि का सीमांकन कराने के बाद वहां पौधरोपण करने के लिए तैयारी चल रही थी। इसी बीच बुधवार रात ग्रामीणों ने सीमांकन के लिए खोदी गई खाई को पाटकर पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढ़ों को भी भर दिया। यही नहीं दबंगों ने वन भूमि की जोताई भी कर दी।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल को मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम, एसडीएम निघासन और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने एसडीओ जेपी श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। उन्होंने मौके पर निरीक्षण कियी। इस मामले में वन रक्षक आरके सिंह की ओर से थाना सिंगाही पुलिस को छह अतिक्रमणकारियों हरमेल सिंह, बलविंदर सिंह, पम्मा, हरदयाल सिंह, तारा सिंह और जसपाल सिंह निवासी नौरंगाबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। वन विभाग ने भी वन अधिनियम के तहत इस मामले में केस दर्ज किया है। डीडी की सूचना पर तहसीलदार निघासन और थाना सिंगाही पुलिस भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मंत्री के बयान से पैदा हुई गलतफहमी
अतिक्रमणकारियों का कहना है कि हाल ही जिले में आए प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने यह बयान दिया था कि वन भूमि पर सालों से खेती कर रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा इस बयान को ग्रामीण गलत समझ बैठे। जबकि मंत्री का आशय यह था कि वनाधिकार कानून के तहत जो पात्र हैं, उन्हें मालिकाना हक मिलेगा। जबकि यह मामला वनाधिकार कानून के तहत नहीं आता।

--
हाल ही में उत्तर निघासन रेंज के नौरंगाबाद के निकट अवैध कब्जे से खाली कराई गई वन भूमि पर दबंगों ने फिर कब्जा कर लिया है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर,बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed