फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enclose the filling water in the lower parts of the riverbank villages

नदी किनारे गांवों के निचले हिस्सों में भरने लगा पानी

Fri, 26 Jun 2015 08:10 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Fri, 26 Jun 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
Enclose the filling water in the lower parts of the riverbank villages
पहाड़ों और इलाके में हो रही बारिश से यहां शारदा नदी शुक्रवार को दिन में तीन बजे खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के समीपवर्ती गांवों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी भरने लगा है। शुक्रवार को बनबसा से हो रही रिलीजिंग घटती बढ़ती रही।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे खतरे के निशान 153.620 से ऊपर 154.010 पर बह रही शारदा नदी दोपहर बाद तीन बजे 154.140 पर पहुंच कर निशान से करीब 52 सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंची। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया। नदी के समीपवर्ती गांवों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी भरने लगा है।  
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बनबसा से अतिरिक्त पानी कि रिलीजिंग 2 लाख 69 हजार 526 क्यूसेक थी जो एक घंटे बाद सुबह नौ बजे 2 लाख 79 हजार 780 क्यूसेक हो गई। पानी की रिलीजिंग और बढ़ी तो पूरे इलाके में बाढ़ आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। लगातार हो रही बारिश से शारदा का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का रुख बहतिया, सूखा, घाघी नालों की ओर हो गया है। नदी से एक मोटी धार नाले में गिर रही है। यदि ऐसे ही पानी बढ़ता रहा तो बैलहा और खमरिया जाने वाला संपर्क मार्ग देर रात तक बंद हो जाएगा। बाढ़ के संभावित खतरे से किसानों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है। किसान नेता नरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बैलहा जाने वाले संपर्क मार्ग पर बने रपटा पुल के पास नदी के पानी की एक मोटी धार बहतिया नाले में गिर रही है। लुधौरी के पास स्थित घाघी, सूखे नाले में पानी गिर रहा है। नदी का पानी नालों में गिरने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।
मोहाना नदी ने शुरू किया कटान, ग्रामीणों में हड़कंप
तिकुनियां। मोहाना नदी ने अपनी धारा तेज कर कटान शुरू कर दिया है। कटान के डर से ग्रामीण पलायन करने करने लगे हैं। मोहाना नदी किनारे स्थित ग्राम सूरतनगर के कटने के बाद अब मजरा गांव इंदरनगर में कटान तेज हुआ है। मोहाना नदी में करनाली नदी तेज गति से ठोकर मार रही है। करनाली नदी नेपाल से आकर खखरौला के पास मोहाना नदी में मिली हुई है। करनाली नदी की तेज धारा से मोहाना नदी की धारा और तेज हो जाती है।

प्रशासन हुआ अलर्ट
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए एलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर एसडीएम शादाब असलम ने अधीनस्थों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के बार में जानकारी ली और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि शारदा के लाल निशान से ऊपर जाते ही सतर्कता शुरू कर इस पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed