फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   employee injured

बजाज चीनी मिल में वेल्डिंग करते समय ठेका कर्मचारी झुलसा

Fri, 11 Sep 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
employee injured
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड में वेल्डिंग करते समय मशीन में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर ठेका कर्मचारी झुलस गया। जिसे आनन-फानन में सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी 30 वर्षीय नवल किशोर शर्मा चीनी मिल में ठेका कर्मचारी है। गुरुवार दोपहर पैन के पास वह वेल्डिंग कर रहा था तभी स्पार्किंग के साथ वेल्डिंग मशीन में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर नवल किशोर गंभीर झुलस गया। आनन-फानन में उसका मिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद डॉ अनुराग सेठ की निगरानी में सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिल मैनेजर आरके मिश्र ने बताया कि नवल किशोर शर्मा ठेका कर्मचारी है। वेल्डिंग मशीन में आग लगने से झुलस गया है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed