फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employee created ruckus in residential colony, broke vehicles

कर्मचारी ने आवासीय कॉलोनी में मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ीं

Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Employee created ruckus in residential colony, broke vehicles
श्रमिक के खिलाफ लामबंद हुए लोग।
पुलिस ने शांति भंग में आरोपी का भेजा चालान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में 132 केवी उपकेंद्र छाउछ की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी ने सोमवार की सुबह परिसर में उत्पात मचाते हुए गाली-गलौज की और अधिकारियों व कर्मचारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी का शांति भंग में चालान भेज दिया।

आवासीय कॉलोनी निवासी आकाश सक्सेना आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कॉलोनी में रहने वाले सहायक संजय कुमार ने सोमवार की सुबह 7.45 बजे परिसर में गाली-गलौज की और जेई चंद्रेश कुमार, श्रमिक मायाशंकर, लक्ष्मी अग्निहोत्री की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। लोहे की राड लेकर लोगों को मारने के लिए घूम रहा है। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी गाली-गलौज करने के साथ ही फायरिंग कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed