{"_id":"69cffb1535b38f3b2809de32","slug":"emphasis-on-ethnic-balance-with-veterans-and-youngsters-in-command-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171987-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जातीय संतुलन पर जोर, पुराने दिग्गजों के साथ युवाओं को भी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जातीय संतुलन पर जोर, पुराने दिग्गजों के साथ युवाओं को भी कमान
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय लखीमपुर
लखीमपुर खीरी। काफी इंतजार के बाद भाजपा ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में पार्टी ने अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर भरोसा जताने के साथ ही युवाओं को शामिल कर भविष्य की राजनीति के संकेत भी दिए हैं। हालांकि, इस सूची के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में जातीय समीकरणों और कुछ वर्गों की अनदेखी को लेकर चर्चाएं भी हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन में सोशल इंजीनियरिंग का खास ध्यान रखा गया है। पार्टी ने जोखिम लेने के बजाय उन वर्गों पर निवेश किया है जो चुनावों में भाजपा के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। टीम में सबसे अधिक 13 ब्राह्मणों को जगह मिली है। इसके अलावा गुप्ता और अग्रवाल उपनाम वाले पदाधिकारियों की संख्या भी अच्छी-खासी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने अपने इस कोर वोट बैंक को सहेजने के लिए ही इस वर्ग को प्राथमिकता दी है।
पार्टी ने लोधी और मौर्य समाज के चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल कर पिछड़ों को साधने की कोशिश की है। लखीमपुर की राजनीति में वर्मा और मौर्य समाज का बड़ा प्रभाव है, जिसे देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। लेकिन, पूरी सूची में यादव और मुस्लिम समाज के चेहरों की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। संगठन में आधी आबादी को मजबूती देने के लिए संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, रश्मि गुप्ता और संगीता पुरी जैसे प्रमुख नामों को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव और नए चेहरों के जोश के साथ यह टीम आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है। जहां तक मुस्लिम समाज का सवाल है, उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अन्य अग्रिम संगठनों में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
अरविंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा