फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Emphasis on completing the work of aspirational block soon

Lakhimpur Kheri News: आकांक्षी ब्लॉक का काम जल्द पूरा करने पर जोर

Fri, 05 Jul 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on completing the work of aspirational block soon
बांकेगंज। नीति आयोग की सहायक निदेशक और सीडीओ ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चयनित बांकेगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग की सहायक निदेशक सौम्या गौतम, सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। संपूर्णता अभियान में शामिल 40 बिंदुओं के सापेक्ष छह बिंदुओं को संतृप्त करने के लिए दिए गए तीन माह के समय की जगह काम ढाई माह में पूरा करने पर जोर दिया। अफसरों ने आंगनबाड़ी, कृषि, स्वास्थ्य विभाग के अलावा समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ ही धात्री महिलाओं को निशुल्क पोषण किट वितरित की गई।

इसके बाद अस्पताल पहुंची सहायक निदेशक ने लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत प्रसाद, डीएओ अरविंद चौधरी, एकता श्रीवास्तव, बीडीओ आरके अहिरवार, अधीक्षक डॉ. एके सिंह, सीडीपीओ सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed