फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   eliphant

घर में सो रहे बुजुर्ग पर जंगली हाथियों ने किया हमला

Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
eliphant
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों ने बृहस्पतिवार की रात आबादी में घुसकर घर में सो रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बुधवार की सुबह हाथियों ने दो महिलाओं को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीमा से लगे कंचनपुर जिले की वेदकोट नगर पालिका के तहत वार्ड नंबर दो में पास ही के सामुदायिक वन से जंगली हाथियों का झुंड आबादी में घुस गया। मुक्त कमैया शिविर की झोपड़ी में सो रहे सीताराम डगोरा (70) पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन ने महाकाली अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में लोगों ने शोर कर और आग जलाकर कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को भगाया। जिससे देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इससे पहले घास काटने र्गइं महिलाओं पर बुधवार को जंगली हाथियों ने हमला कर दिया था। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। दोबारा हाथियों के हमला करने से आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed