{"_id":"5dadfdce8ebc3e01463f5384","slug":"eliphant-lakhimpur-news-bly3811716174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। रविवार रात जंगल से निकल कर एक बाघ बांकेगंज कस्बा से चंद कदमों की दूरी पर स्थिति ईंट भट्ठे की फड़ पर पहुंच गया। बाघ काफी देर तक वहां चहलकदमी करता रहा। इसके बाद सबाघ फड़ पर ईंट पथाई के लिए लगी बोरिंग के पास पहुंचा और वहां गड्ढ़े में भरे पाऊनी को पीने के बाद पाइप को फाड़ दिया। बाघ को देख वहां मौजूद चौकीदार के होश उड़ गए। उसके शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ पड़ोस के गन्ने के खेत में चला गया।
गोला रोड पर आबादी के पास पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी और रितुरंजना गौतम के मकान के पास जंगल से निकला बाघ ईंट भट्ठे की फड़ में पहुंच गया। जहां आबादी और ईंट पथाई के लिए भट्ठे की फड़ पर बाघ कुछ देर चहलकदमी करने के बाद वहां लगी बोरिंग पर पहुंचा और वहां गड्ढ़े में भरा पानी पीने के बाद पाइप को जबड़े में फाड़ दिया। बाघ को देख भट्ठे के पालतू कुत्ते तेज आवाज से भौंकने लगे। निपनियां गांव निवासी चौकीदार राज कुमार के टार्च जलाने पर रोशनी में उसे एक बाघ खड़ा दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गया। उसके शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ गन्ने के खेत में छिप गया। रात में शोर की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आबादी में बाघ की दस्तक से दहशत में आए ग्रामीणों ने घरों के सामने आग जलाकर जैसे-तैसे रात काटी। सोमवार सवेरे ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोला वन विभाग को दी। मौके पर वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे डिप्टी रेंजर सत्येंद्र सिंह चौहान ने पगचिन्ह देख आबादी के निकट बाघ मौजूदगी की पुष्टि की है।
बांकेगंज कस्बा की आबादी के पास लगे ईंट भट्ठे की फड़ पर एक बाघ पहुंचने की सूचना मिली है। बाघ की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है। फिर भी ग्रामीणों को सतर्कता बरतना चाहिए। बाघ या उसके पगचिन्ह दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल देनी चाहिए।
विज्ञापन
-बनारसी दास मौर्य,रेंजर गोला।