फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eleven Warriors, Atharva Club and Gyan Vatika won the matches

Lakhimpur Kheri News: इलेवन वॉरियर्स, अथर्व क्लब और ज्ञान वाटिका ने जीते मैच

Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Eleven Warriors, Atharva Club and Gyan Vatika won the matches
गोला गोकर्णनाथ। गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इसमें इलेवन वाॅरियर्स, अथर्व क्लब और ज्ञान वाटिका की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में इलेवन वाॅरियर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। हेलबॉयज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में इलेवन वाॅरियर ने हिमांशु के 75 रनों की मदद से पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बांकेगंज क्लब और अथर्व क्लब के बीच खेला गया। अथर्व क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। जवाब में बांकेगंज क्लब की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। अथर्व क्लब ने 50 रनों से बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच ज्ञान वाटिका और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। ज्ञान वाटिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में यूथ क्रिकेट क्लब 86 रन ही बना सका। ज्ञान वाटिका ने 39 रनों से जीत हासिल की। अंपायरिंग शिवम अवस्थी, संतोष मौर्य, सौरभ शुक्ल और अनवर अहमद ने की। राजेंद्र निषाद ने कमेंट्री की।
इस मौके पर जनार्दन गिरि, केके शुक्ला, जोगेश साहनी, विनोद स्वर्णकार, पंकज राजपूत, सभासद आनंद सोनी, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed