फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants feast on the first birthday of 'Masakali'

‘मसककली’ की पहली बर्थ डे पर हाथियों ने उड़ाई दावत

Fri, 04 Feb 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Elephants feast on the first birthday of 'Masakali'
दुधवा नेशनल पार्क में जन्मदिन के मौके पर मां टेरेसा को दुलारती नन्हीं मसककली।
वनाधिकारियों ने भी केक काटा और नन्ही हथिनी का किया दुलार
विज्ञापन

मादा हाथी टेरेसा ने पिछले साल दिया था मसककली को जन्म, पहले ‘दुर्गा’ का मनाया गया था जन्मदिन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथी परिवार में बृहस्पतिवार को नन्हीं हथिनी मसककली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हथिनी के बच्चे के नामकरण के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। 150 नामों के सुझाव में मसककली नाम बृहस्पतिवार को चयनित किया गया, उसका यह पहला जन्मदिन है। इससे पहले ‘दुर्गा’ हथिनी का पिछले साल नवरात्रि में जन्मदिन मनाया गया था। इसे दो साल पहले बिजनौर के जंगल से यहां लाया गया था।
नन्हीं हथिनी मसककली जन्मदिन का यह कार्यक्रम हाथियों के बेस कैंप सलूकापुर में हुआ। यहां पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से चार साल पहले आए 10 हाथियों ने 05 मई 2018 को दुधवा की धरती पर कदम रखा था। इनमें मादा हाथी टेरेसा भी शामिल थी। टेरेसा ने पिछले साल तीन फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक संजय पाठक के निर्देशन में बृहस्पतिवार को दुधवा नेशनल पार्क के सलूकापुर हाथी बेस कैंप में इस हथिनी का जन्मदिन मनाया गया। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक कैलाश प्रकाश ने इसका नामकरण किया और उसे मसककली नाम दिया। इस मौके पर हाथियों को गन्ना, फल और हरी सब्जियों का लजीज भोजन परोसा गया। पार्क अधिकारियों, कर्मचारियों समेत पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने मसककली को दुलारते हुए केक काटकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पार्क के अधिकारी, कर्मचारी, महावत और चाराकटर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed