फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants destroy crops in fields adjacent to populated areas

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने आबादी से सटे खेतों में उजाड़ी फसल

Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elephants destroy crops in fields adjacent to populated areas
बांकेगंज के सोहनरा भूड़ गांव में हा​थियों ने रौंदी गन्ना फसल।
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन में डेरा डाले नेपाली हाथी मंगलवार रात जंगल से निकलकर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की जटपुरा बीट आबादी से सटे सोहनरा भूड़ गांव के खेतों में पहुंचे। हाथियों ने कई किसानों की धान और गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे खेतों में पहुंचे हाथियों ने किसान जगतार सिंह, दिलबाग, मंजीत समेत कई किनानों की धान और गन्ने की फसल रौंद डाली। फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने शोर-गुल करके और पीपे बजाकर किसी तरह खदेड़ा। निगरानी टीमों के मुताबिक, बुधवार को हाथियों की लोकेशन जटपुरा जंगल में मिली है। इससे क्षेत्रीय किसानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी धान, गन्ना और केला की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी है। वह फसल काटने की तैयारी कर रहे थे। जंगल में डेरा डाले उत्पाती हाथी उनके खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों को रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नेपाल से आए हाथियों के दल के मड़हा और जटपुरा जंगल पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की कई टीमें हाथियों की निगरानी में लगाई गई हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी निगरानी टीमों के संपर्क में रहकर अपडेट ले रहे हैं। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed