{"_id":"6396160000a22a4eeb2d2597","slug":"elephants-crushed-two-old-men-who-were-grazing-cattle-on-the-banks-of-kadhara-river-lakhimpur-news-bly5065656132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कठिना नदी के किनारे मवेशी चरा रहे दो वृद्धों को हाथियों ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कठिना नदी के किनारे मवेशी चरा रहे दो वृद्धों को हाथियों ने कुचला
विज्ञापन
हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
ममरी। रविवार की दोपहर कठिना नदी के कर्बला पर मवेशी चराने गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी दो बुजुर्गों को जंगल में मौजूद हाथियों ने दौड़ाने के बाद कुचल दिया, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी गोला ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी दो बुजुर्ग 59 वर्षीय इमामुद्दीन और 60 वर्षीय निजामुद्दीन रविवार की दोपहर कठिना नदी के कर्बला पर पशु चराने गए थे। जहां जंगल में मौजूद हाथियों ने उन्हें दौड़ा दिया। भागते वक्त दोनों बुजुर्ग जब जमीन पर गिर गए तो हाथियों ने दोनों को पैरों से कुचल डाला, जिससे दोनों बुजुर्ग गंभीर हालत में घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, रोहित श्रीवास्तव आदि वन कर्मियों ने दोनों घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। हाथियों ने इससे पहले शिव पूरी निवासी 60 वर्षीय मजदूर राम भरोसे को कुचल कर मार डाला था। हाथियों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र वासी दहशत में हैं, जबकि वन विभाग लाचार बना हुआ है।
विज्ञापन
आज से शुरू होगा हाथियों को खदेड़ने का अभियान
ममरी। मोहम्मदी रेंज के महेशपुर और देवीपुर जंगल में सोमवार को डीएफओ संजय कुमार विश्वाल और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना अधिकारी दबीर हसन के निर्देशन में हाथियों को खदेड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें मोहम्मदी गोला शारदा नगर मैगलगंज रेंज के वन कर्मियों के साथ डब्ल्यूटीआई की एक्सपर्ट टीम भी मौजूद रहेगी। यहां हाथियों ने पिछले तीन महीनों से किसानों को जीना दुस्वार कर रखा है। संवाद