{"_id":"615f50918ebc3e05d25c02a0","slug":"elephants-created-ruckus-overnight-in-villages-adjacent-to-jatpura-forest-lakhimpur-news-bly462077442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने जटपुरा जंगल से सटे गांवों में रात भर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने जटपुरा जंगल से सटे गांवों में रात भर मचाया उत्पात
विज्ञापन
उत्पात मचाते हाथी।
धान, गन्ने की फसल रौंदी, पंपिंगसेट पलटकर तोड़ा, मड़हा में पेड़ उखाड़ा
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा वन ब्लॉक और रेशम फाटा में डेरा डाले नेपाली हाथियों का उत्पात कम होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार रात जंगल से निकला हाथियों का दल नकुला पहुंचा, वहां से चलकर इन हाथियों ने जंगल से बाहर निकलकर जटपुरा बीट जंगल से सटे खेतों में रात भर जमकर उत्पात मचाया। खेतों में पककर तैयार खड़ी कई किसानों की धान गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। खेत में सिंचाईं के लिए लगे एक पंपिंगसेट को पलटकर तोड़ डाला।
किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा वन ब्लॉक में पिछले करीब एक हफ्ते से डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड दिन भर जंगल में आराम करने के बाद शाम ढलते ही मैलानी रेंज जंगल से सटे खेतों में धावा बोलकर किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। बुधवार रात करीब दस बजे मड़हा से निकला हाथियों का झुंड पहाड़नगर गांव की ओर पहुंचा। जहां वन कर्मियों के साथ फसलों की निगरानी कर रहे किसानों ने गोले, पटाखे दागकर, शोर मचाकर, मशाल की रोशनी जलाकर हाथियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद हाथी बरौंछा, सोहनरा भूड़, जटपुरा, पूरनपुर, हरदुआ समेत कई गांवों के खेतों में पहुंचे। यहां के किसानों ने भी हाथियों को खदेड़ दिया। खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने कई किसानों के खेतों में जाकर धान, गन्ने की फसल को रौंद डाला।
सोहनरा भूड़ गांव के खेत में लगे एक पंपिंगसेट को पलटकर तोड़ डाला। हाथी जिन-जिन गांवों के खेतों में पहुंचे वहां पहले से जागरूक खड़े किसानों ने उन्हें खदेड़ दिया। इससे हाथी और उग्र हो उठे और जंगल के एक पेड़ को उखाड़ डाला। निगरानी टीमों के मुताबिक बृहस्पतिवार सवेरे हाथियों की लोकशन जटपुरा बीट जंगल में मिली है। उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया वन कर्मियों की टीमें हाथियों की लोकशन और गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही जंगल से सटे गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।