फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants coming from Nepal are not getting their favorite food

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से आए हाथियों को नहीं मिल रहा पसंदीदा भोजन

Thu, 22 Feb 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elephants coming from Nepal are not getting their favorite food
दुधवा जंगल में विचरण करते हाथी।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में छह दिन पहले आए दो हाथी जंगल में डेरा डाले हैं। पिछले दो दिनों से ये हाथी जंगल से बाहर खेतों में नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खेतों में उन्हें पसंदीदा भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उन्हें पेड़ों की पत्तियों से ही गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आमतौर से जिस समय जंगली हाथी नेपाल से दुधवा के जंगलों में आते हैं, उस समय खेतों में धान, गन्ना और केले की फसल होती है। यह तीनों फसलें हाथियों का पसंदीदा भोजन हैं। इस समय जंगल के बाहर खेतों में गेंहू की फसल खड़ी हुई है। जिसमें बालियां भी आ गई हैं। जो हाथियों को पसंद नहीं आ रही हैं। उधर, बाघों और हाथियों के डर से किसानों ने जंगल से सटे खेतों में अपनी गन्ने की फसल काट ली है। हाथियों को अब गन्ना भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नेपाली हाथियों ने पहले दिन सोहनरा भूड़ गांव के आसपास गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया। उसे खाया नहीं, बस रौंदकर बर्बाद कर दिया। वन विभाग का कहना है कि हाथियों को जंगल के बाहर उनकी पसंद का खाना नहीं मिल पा रहा है। इससे यह हाथी जंगल में ही दुबके हुए हैं। रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों की निगरानी में जुटी हुई हैं। दो दिन से उनकी लोकेशन नहीं मिली है। अनुमान है ये हाथी घने जंगल में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed