फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   elephants broke the fencing of Kishanpur Sanctuary and trampled the sugarcane crop in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने किशनपुर अभयारण्य की फेंसिंग तोड़ी, गन्ने की फसल रौंदी

Sun, 09 Nov 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी है। शनिवार रात किशनपुर अभयारण्य के कटैया गांव के पास हाथियों ने फेंसिंग तोड़ दी। फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
elephants broke the fencing of Kishanpur Sanctuary and trampled the sugarcane crop in Lakhimpur kheri
हाथियों ने तोड़ी फेंसिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी रेंज के मड़हा वन ब्लॉक पिछले 12 दिनों से डेरा नेपाली हाथी शनिवार रात किशनपुर अभयारण्य के कटैया गांव के पास पहुंच गए। यहां हाथियों ने जंगल की सीमा लगी फेंसिंग तोड़ते हुए किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज से ग्रामीणों की नींद टूटी तो दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


इससे पहले हाथियों ने किशनपुर अभयारण्य के मड़हा वन ब्लॉक को अपना ठिकाना बनाया था। तीन दिन पहले यह हाथी यहां से मोहम्मदी जंगल की सहजनियां बीट पहुंचे। जहां तीन दिन प्रवास के बाद शनिवार सुबह फिर मड़हा में फिर डेरा डाला। यहां पूरे दिन रहने के बाद शाम को कटैया जंगल से सटे कोकाफाटा में पहुंचे। जहां जंगल की फेंसिंग तोड़कर किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन


गन्ना फसल को रौंदकर चौपट कर दिया। इसके बाद फार्म टांडा चौकी होते हुए दो हाथी चलतुआ बीट जंगल की ओर चले गए। वनकर्मियों की टीमें लगातार निगरानी करने के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं। निगरानी टीमों के मुताबिक रविवार को हाथियों की लोकेशन चलतुआ बीट जंगल में मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से सटी जमीनों पर खेती करना मुश्किल  
हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता लगा। फसल रौंदे जाने से परेशान किसानों ने बताया कि जंगल से सटी जमीनों पर खेती-बाड़ी करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आए दिन नीलगाय, जंगली सुअर समेत अन्य वन्यजीव जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। अब हाथियों ने फसलों को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed