{"_id":"65204dcab2137078aa0b4e77","slug":"elephants-are-destroying-crops-by-dodging-monitoring-teams-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-7157-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निगरानी टीमों को चकमा देकर फसलें तबाह कर रहे हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निगरानी टीमों को चकमा देकर फसलें तबाह कर रहे हाथी
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा वन ब्लॉक में डेरा डाले जंगली हाथियों ने बृहस्पतिवार की रात मैलानी रेंज की जटपुरा जंगल से सटे सोहनरा भूड़ के खेतों में जमकर उत्पात मचाया।
नेपाल से आया जंगली हाथियों का झुंड इस बार भले ही छोटा है, लेकिन निगरानी टीमों और ग्रामीणों को चकमा देकर खूब छका रहा है। दो दिन से सुल्तानपुर बीट जंगल से सटे खेतों में उत्पात मचाने के बाद बृहस्पतिवार रात हाथियों ने जटपुरा जंगल से सटे सोहनरा भूड़ के किसानों की फसल रौंद डाली। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे वन दरोगा अखिलेश सिंह ने नुकसान का सर्वे किया।
रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि हाथियों के जटपुरा बीट के जंगल में पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम से हाथियों की लगातार निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।