फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity workers performed new colony sub station

नई बस्ती उपकेंद्र पर बिजली मजदूरों ने किया प्रदर्शन 

Wed, 09 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 09 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers performed new colony sub station
ठेकेदारी प्रथा - फोटो : अमर उजाला
बिचौलियों को हटाकर सीधे विभाग से मानदेय मांगा 
विज्ञापन

सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी इसका दंश झेलने को मजबूर हैं। बुधवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने बिचौलियों (आउटसोर्सिंग एजेंसी) को हटाकर सीधे विभाग से मानदेय भुगतान करने की मांग तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने कहा है कि नौ मई 2017 को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने आउटसोर्सिंग एजेंसी को हटाकर कर्मचारियों को विभाग से सीधे मानदेय भुगतान देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया है।

नई बस्ती उपकेंद्र पर हुए धरना प्रदर्शन में कार्यालय सहायक और टीजी-टू समेत अन्य संवर्ग के कर्मचारियों ने प्रथम ग्रेड पे 4200 रुपये और चतुर्थ श्रेणी को रुपये 2600 ग्रेड पे करने की मांग की है। कर्मचारियों ने टीजी-टू को जूनियर इंजीनियर पद पर पदोन्नति किए जाने संबंधी पूर्व में जारी आदेश को बहाल करने की मांग उठाई गई। सबसे ज्यादा जोर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से रखे गए संविदा कर्मचारियों का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा पनकी के 46 संविदा कर्मियों के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर कानपुर श्रमायुक्त के आदेश के मुताबिक समान वेतन देने की मांग और 10 श्रमिक नेताओं एवं 155 कर्मचारियों पर 10 फरवरी 2015 को दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग उठाई है। इन मांगों के संबंध में संगठन ने ऊर्जा मंत्री, प्रदेश सरकार और पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। प्रदर्शन में जिला मंत्री उपेंद्र कुमार तिवारी, विनय कुमार मौर्य, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed