फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply of 1500 consumers remained suspended for six hours, repair work became difficult in the humidity

Lakhimpur Kheri News: छह घंटे बंद रही 15 सौ उपभोक्ताओं की बिजली, उमस में भारी पड़ा मरम्मत कार्य

Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 1500 consumers remained suspended for six hours, repair work became difficult in the humidity
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली निगम की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने लगे हैं। शुक्रवार को जलालनगर में बंच लाइन डाले जाने के कारण छह घंटे तक उपभोक्ता बिजली के लिए तरसते रहे। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से डेढ़ हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वांह्न 11 बजे बंच लाइन डाले जाने की वजह से निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर सुजात खां की पुलिया के पास काम किया गया। इसके चलते सुजात खां की पुलिया के पास दो ट्रांसफॉर्मर और ऊंची मस्जिद के नजदीक रखे ट्रांसफॉर्मर को बंद कर दिया गया। बिजली जाने से करीब 15 सौ उपभोक्ता गर्मी में बेहाल हो गए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इंवर्टर तक डाउन हो गए। मोबाइल भी ठप हो गए। शाम करीब पांच बजे के बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बंच लाइन डालने के लिए रोजाना ही कटौती किए जाने से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग के नाम पर तीन घंटे कटौती
-33/11 के विद्युत उपकेंद्र चिनौर के 11 केवीए पैनल व ट्रांसफॉर्मर के टेस्टिंग का कार्य दिन में दो बजे से किया गया। इस अवधि में 11 केवीए पोषक शाहबाजनगर, ओसीएफ क्षेत्र, कटिया, मूड़ा, सतवां और मधवामई गांव की बिजली आपूर्ति नदारद हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल कर नाराजगी जताई। करीब पांच बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
--
आज फिर होगा मरम्मत का कार्य
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत निगोही रोड पर जलालनगर फीडर पर एबीसी केबल डालने का कार्य शनिवार को होगा। यह जानकारी जेई सत्यपाल यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed