{"_id":"684db8a61d011cc3e80a3d12","slug":"electricity-is-not-able-to-stay-for-even-an-hour-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148190-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठीक से एक घंटा भी नहीं रुक पा रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठीक से एक घंटा भी नहीं रुक पा रही बिजली
Sat, 14 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज में केबल बॉक्स ठीक करते बिजली कर्मी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराता जा रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। ठीक से एक घंटा भी बिजली नहीं रुक पा रही है। यह हाल शहर से लेकर गांवों का है। इससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। नलकूप न चलने से सिंचाई का संकट भी बना हुआ है।
गर्मी में लोड अधिक बढ़ने से हर एक घंटे में कटौती हो रही है। न ठीक से कूलर चल पा रहे हैं और न ही एसी। शहर के पटेल नगर, सुंदरपुरम खाटू श्याम नगर वाली गली, नई बस्ती बिजली घर के इनकमिंग नंबर दो फॉल्ट होने से विकास भवन और बस स्टेशन का फीडर बंद होने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या होने से विद्युत उपकेंद्र संचालित नहीं हो पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कई गांवों में 10 घंटों से आपूर्ति ठप
ममरी। पिछले पांच दिनों से प्रचंड गर्मी और बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। उपकेंद्र गोला क्षेत्र के कई गावों में 10 घंटों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यही हाल हैदराबाद फीडर का है। ग्रामीण बिजली नहीं मिलने से पेड़ों के नीचे समय बिता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
लो-वोल्टेज में ठीक से काम नहीं कर रहे उपकरण
बिजुआ। बिजुआ और भीरा उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। दोनों उपकेंद्र में लो-वोल्टेज के चलते घरों के उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बिजली कटौती से घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे फसलों पर सिंचाई का संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली न होने के चलते रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं। अवर अभियंता रविशंकर कुमार ने बताया कि ऊपर से लाइट कम मिल रही है। लो-वोल्टेज की कोई समस्या नहीं है। लोगों को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंका, पूरे दिन ठप रही आपूर्ति
बांकेगंज। गोला उपकेंद्र से बांकेगंज आई 33 केवीए मेन लाइन के बिजली खंभे में लगा केबल बॉक्स फुंकने से क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ने से लोगों को लोकल फॉल्ट से जूझना पड़ रहा है। बांकेगंज में शनिवार को सुबह 9:30 बजे फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई, जो शाम छह बजे के बाद मिल सकी। जेई शिवम सिंह से इस बाबत जब बात की गई तो पता चला कि गाेला-बांकेगंज में मध्य फूलपुर गांव के पास डबल खंभे का केबल बाॅक्स फुंकने के बाद हुई लोकल फॉल्ट से सप्लाई बाधित हुई।
इधर, गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि मुख्य लाइन में आए दिन तकनीकी खराबी आने पर लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। केबल बॉक्स में आई तकनीकी खराबी शाम छह बजे के बाद ठीक होने पर लोगों को बिजली मिल सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली। इससे परेशान लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से सप्लाई समस्या में सुधार की मांग की है। संवाद