{"_id":"6855af21340c27a1f80a792a","slug":"electricity-fuse-blown-in-the-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148644-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश में बिजली का उड़ा फ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश में बिजली का उड़ा फ्यूज
Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात बारिश में बिजली व्यवस्था फ्यूज हो गई। कई जगह रात भर बत्ती गुल रहने के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु हुई। इससे उपभोक्ताओं को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
नई बस्ती बिजली उपकेंद्र की मुख्य लाइन में दिक्कत होने से राजापुर सहित कई मोहल्लों में बृहस्पवितार रात नौ बजे आपूर्ति ठप हो गई, जो अगले दिन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के बाद बहाल हो सकी। सुआगाड़ा में तीन घंटे रात को और अगले दिन शुक्रवार को सुबह चार से शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 14 घंटों से अधिक आपूर्ति नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को गर्मी की मार झेलने साथ पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
उपभोक्ता सुबह से विभागीय अफसरों के फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में अफसरों ने अपने-अपने फोन बंद कर लिए। हालांकि, उपकेंद्र का नंबर उठा, लेकिन कर्मचारी सटीक जानकारी नहीं दे सके। सुआगाड़ा में आपूर्ति देने के लिए दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, जो बारिश की वजह से खराब हो गए। इधर, नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला काशीनगर, आवास विकास, डीसी रोड, प्यारेपुरी, नौरंगाबाद में भी कई घंटों तक आपूर्ति नहीं मिल सकी, जिससे लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
महाराज नगर में 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने से कई घंटे आपूर्ति ठप रही। छाउछ उपकेंद्र के बरखेरवा, छाउछ, राजगढ़, बेहजम रोड ईदगाह, पिपरिया, कनौजिया कॉलोनी में बिजली ने उपभोक्ताओं को रुलाया।