{"_id":"66b12c93645e3f7b1607fbc7","slug":"electricity-cut-off-for-seven-hours-consumers-in-distress-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126410-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सात घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सात घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच रीवैंप योजना का कार्य उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गया है। सोमवार को कई मोहल्ले में सात से आठ घंटे बिजली गुल रही।
विद्युत उपकेंद्र गढ़ी, लखीमपुर टाउन छाउछ के मोहल्ला रामनगर, इंडियन गैस प्लांट रोड, शिवपुरी, मालगोदाम, नहर भंसड़िया, डीसी रोड, नौरंगाबाद और राजगढ़ आदि मोहल्ले में सोमवार को बंच लाइन बिछाने का काम किया गया। ऐसे में इन मोहल्लों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत कटौती की गई। सात घंटे बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता पूरे दिन गर्मी की मार झेलते रहे। इसमें बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ी। मंगलवार को भी गोला रोड, चूना भट्ठी के पास, डेली डोज के पास, लालपुर स्टेडियम, सुआगाड़ा, रामनगर, गोटैयाबाग आदि मोहल्लों में रीवैंप योजना का कार्य प्रस्तावित है। ऐसे में यहां सुबह 10 से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से पानी सहित अन्य व्यवस्था पहले से कर लेने की अपील की है। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। संवाद