फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric wire fell on a teenager sitting under a tree in summer, he died

Lakhimpur Kheri News: गर्मी में पेड़ के नीचे बैठे किशोर पर गिरा बिजली का तार, मौत

Tue, 07 May 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on a teenager sitting under a tree in summer, he died
मृतक आकाश का फाइल फोटो
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में सोमवार दोपहर भीषण गर्मी में छांव के लिए पेड़ के नीचे बैठे एक किशोर पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सिकंदराबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी मेवालाल का पुत्र आकाश (13) सोमवार को आम के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी बीच पेड़ के ऊपर से निकली 11,000 बोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। आकाश की घटनास्थल पर मौत हो गई। खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सिकंदराबाद चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीमगांव श्रद्धा सिंह ने बताया कि किशोर की मौत के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया करंट से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------

करंट से मौत की सूचना पर टीम मौके पर गई थी। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, तार के जरिये पेड़ में करंट आने से मौत होने की बात सामने आई है। हादसे की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

शिवम पांडे, जेई विद्युत उपकेंद्र सिकंदराबाद

मृतक आकाश का फाइल फोटो

मृतक आकाश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed