फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric loco trial between Kurraiya-Shahgarh today in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कुर्रैया-शाहगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक लोको ट्रायल आज, जल्द ट्रेन संचालन की उम्मीद

Tue, 05 Sep 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 12:38 AM IST
सार

आरवीएनएल के जीएम विद्युत और सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि संरक्षा निरीक्षण के पहले चरण के तहत मंगलवार को दोपहर में इलेक्ट्रिक लोको ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
Electric loco trial between Kurraiya-Shahgarh today in Lakhimpur kheri
कुर्रैया-शाहगढ़ के बीच लोको ट्रॉयल के लिए तैयार रेल विद्युतीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मैलानी-शाहगढ़ रेल खंड के कुर्रैया-शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण का इलेक्ट्रिक लोको ट्रायल मंगलवार को होगा। इसके बाद संरक्षा निरीक्षण की तारीख निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन


कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच पांच सौ मीटर में पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल होने के कारण वन विभाग की आपत्ति के चलते करीब चौदह सौ मीटर की दूरी में वायरिंग का काम पिछले काफी दिनों से रुका हुआ था। इसे छोड़ दें तो मैलानी से शाहगढ़ विद्युतीकरण पहले ही हो चुका था। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने बचा काम भी पूरा कर लिया।
विज्ञापन


आरवीएनएल के जीएम विद्युत और सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि संरक्षा निरीक्षण के पहले चरण के तहत मंगलवार को दोपहर में इलेक्ट्रिक लोको ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई गोरखपुर के संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल की तारीख निर्धारित होगी। इसके लिए डीआरएम को पत्र भेजा जा चुका है। संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के बाद लखनऊ से शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संचालन की आस लगाए हैं क्षेत्रवासी

कुर्रैया-दूधिया खुर्द के बीच रुका हुआ विद्युतीकरण पूरा होने और आज लोको ट्रायल हो जाने के बाद अब सिर्फ संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल शेष रह जाएगा। आरवीएनएल सूत्रों के मुताबिक, आठ से दस सितंबर के बीच संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल की उम्मीद है। 

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इसके बाद अतिशीघ्र ट्रेनें चलने लगेंगी। रेलवे ट्रेनें चलाएगा या नहीं, इसमें संशय और कुछ पेच भी हैं। मसलन, शाहगढ़ में ट्रेन स्टाफ के विश्राम और ठहरने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में अभी निकट भविष्य में जल्द ट्रेनें चलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed