फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elections will be held on May 13 in the fourth phase on Kheri-Dhaurahra seat.

Lakhimpur Kheri News: खीरी-धौरहरा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को होंगे चुनाव

Sun, 17 Mar 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held on May 13 in the fourth phase on Kheri-Dhaurahra seat.
लखीमपुर खीरी। चुनाव आयोग ने देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जिला खीरी में चौथे चरण में 13 मई को चुनाव होगा। पिछली बार की तरह ही इस बार भी सात चरणों में होने वाले चुनावों में जिला खीरी की धौरहरा और खीरी संसदीय सीट पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इस बार दोनों सीटों पर एक ही दिन मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनावों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में दो लोकसभा सीटें खीरी और धौरहरा में कुल 28,66,653 मतदाता सांसदों का चुनाव करेंगे। 18 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे, जो 25 अप्रैल तक चलेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन की जांच के साथ 29 अप्रैल को नाम वापसी का आखिरी दिन होगा। डीएम ने बताया कि जिले को 24 जोन और 207 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 2890 बूथ और 1638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में कुल 64.24 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस बार 80 फीसदी के पार वोटिंग कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए वोटर जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के साथ ही नेपाल बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन करते हुए सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खीरी संसदीय लोकसभा सीट के लिए रिटर्निंग अफसर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व धौरहरा लोकसभा सीट के लिए रिटर्निंग अफसर वह खुद होंगे।
--------------------------------------------

चुनाव की तारीखों का एलान होते ही लागू हुई धारा 144
लखीमपुर खीरी। शनिवार शाम चार बजे के करीब चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही जनपद में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सरकारी भवनों, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों व 72 घंटे के अंदर निजी भवनों पर लगी प्रचार सामग्री हटा लेने के निर्देश दिए गए हैं। धारा 144 लागू होने के नाते निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक बिना अनुमति किसी भी प्रकार की जनसभा, पदयात्रा व रैली आदि नहीं निकाली जा सकेगी। अगर कोई त्योहार या कार्यक्रम पड़ता है, तो उसके लिए पूर्व अनुमति लेनी जरूरी होगी। संवाद
-------------------------
पिछली बार से 15 लाख बढ़ी चुनावी खर्च सीमा
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी करने वाला प्रत्याशी चुनाव में इस बार 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। पिछली बार चुनाव खर्च की सीमा 80 लाख थी, जो इस बार 15 लाख रुपये बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार प्रत्याशी 95 लाख तक खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed