मैलानी। उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 28 सितंबर को होगा।
उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी गोपाल सिंघल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी राम मोहन सोनी ने बताया कि चुनाव के लिए दस सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। 14 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, 18 को नामांकन पत्रों की प्रस्तुति, जांच, आपत्ति, निस्तारण, 19 को नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और 28 सितंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में जिला मंत्री शिव सोनी, मुनेंद्र पाल सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री राजू खान, कोषाध्यक्ष उपनेश साहनी, राेहिताश गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनीष मित्तल, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद